बेहद फिल्मी है रोहित शर्मा-ऋतिका की कहानी, बीच स्टेडियम में किया था शादी के लिए प्रपोज, जानिए रोहित-रितिका की प्रेमकहानी के बारे में!!

बेहद फिल्मी है रोहित शर्मा-ऋतिका की कहानी, बीच स्टेडियम में किया था शादी के लिए प्रपोज, जानिए रोहित-रितिका की प्रेमकहानी के बारे में!!

हिटमैन के नाम से पहचान रखने वाले रोहित शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में कई सारे बडे रिकॉर्ड्स को तोड दिया है। रोहित शर्मा की प्रॉफेनशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ भी खास है, तो आइए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते है।

आप को बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका को बीच स्टेडियम में प्रपोज किया था, जिसकी वजह से वे काफी चर्चाओं में बने रहे थे। उनकी प्रेम कहानी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच घूमती रहती है।

 

रोहित और रितिका की लव स्टोरी में युवराज सिंह ने एक विलेन का किरदार निभाया था। तो आइए रितिका औऱ रोहित शर्मा की लव स्टोरी के बारे में हम विस्तार से जानते है।

इस तरह मुलाकात हुई रोहित-रितिका की

आप को जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी औऱ वे क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी है।

 

रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दिनों में रितिका रोहित शर्मा को ज्यादा पसंद नहीं करती थीं।

 

वहीं युवराज सिंह ने भी रोहित शर्मा को बहन रितिका से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी।

 

दोनों की ये खास दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। खास बात तो ये है कि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में युवराज सिंह को भी नहीं बताया।

 

रोहित शर्मा ने इस तरह किया था रितिका को प्रपोज

आप को बता दें कि रोहित शर्मा ने फिल्मी स्टाइल मे रितिका को प्रपोज किया था। वे रितिका को अपने साथ बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

 

इस क्लब में रोहित शर्मा ने अपना पहला मैच 11 साल की उम्र में खेला था। यहां रोहित शर्मा ने घुटनों के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

 

इस दौरान रोहित ने रितिका को एक अंगूठी भी दी। खास बात तो ये है कि ये पूरा रोमांटिक मोमेंट के लिए एक काफी बडा सरप्राइज था, जिसके देखकर वो बहुत खुश हुई।

 

रितिका ने रोहित के इस प्रपोज का जवाब ‘हां’ में दिया। इसके बाद दोनों ने 13 दिसंबर 2015 में शादी कर ली।

navneet