मेन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा की पत्नी है बेहद खूबसुरत, देखिए तस्वीरें!!

मेन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा की पत्नी है बेहद खूबसुरत, देखिए तस्वीरें!!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तना रोहित शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं है, जिन्होंने दमदार बल्लेबाजी की वजह से हिटमैन का खिताब अपने नाम किया है। रोहित को बल्लेबाजी में हाथ आजमाने की सलाह दी। फिर क्या था यह बल्लेबाज ‘हिटमैन’ बनकर उभरा और अपनी करामाती पारियों से प्रशंसकों का दिल जीतता गया।

रोहित शर्मा की लव स्टोरी अन्य खिलाड़ियों की तरह दोस्ती से शुरू नहीं हुई थी, बल्कि उनकी और रितिका की पहली मुलाकात काफी अटपटी थी। रोहित शर्मा जब पहली बार रितिका से मिले थे, तो उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह रितिका से कभी बात नहीं करेंगे, लेकिन बाद में उन्हें रितिका से प्यार हो गया था।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लवस्टोरी

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह क्रिकेटर युवराज सिंह की मुंहबोली बहन भी हैं। रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दिनों में रितिका, रोहित शर्मा को ज्यादा पसंद नहीं करती थीं। दूसरी तरफ, युवराज सिंह ने भी रोहित को अपनी बहन रितिका से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी।

लेकिन कहते हैं न, जिन्हें एक होना होता है, वह हो ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही रोहित शर्मा और रितिका के साथ भी हुआ था। स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर होने की वजह से रितिका की रोहित शर्मा से मुलाकात होती रहती थी। वह रोहित के क्रिकेट के कार्यक्रम को संभालती थीं। इसी वजह से दोनों की धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी और यही दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। खास बात ये है कि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप की भनक युवराज सिंह तक को भी नहीं लगने दी थी।

घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज

रोहित शर्मा और रितिका ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था। इस दौरान दोनों ने अपनी लव लाइफ को दुनिया से छुपाकर रखा था। लेकिन साल 2015 में हुए आईपीएल के दौरान दोनों का सीक्रेट रिलेशनशिप दुनिया के सामने आ गया था। हुआ यूं था, कि 2015 के आईपीएल में रोहित शर्मा का नाम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ा था और ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि, रितिका सजदेह ही थीं।

रोहित ने अपनी वाइफ रितिका को किसी रेस्तरां, होटल या फिर डिनर डेट पर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि वह रितिका को अपने साथ बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में लेकर गए थे, जहां से उन्होंने अपने किक्रेट करियर की शुरुआत की थी। इस क्लब में रोहित ने 11 साल की उम्र में अपना पहला मैच खेला था। यहां पर रोहित ने रितिका को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की सगाई

13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा और रितिका हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। दोनों की शादी मुंबई के ‘ताज लेंड्स होटल’ में हुई थी, जिसमें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स शामिल हुए थे।

इसके अलावा, इस शाही शादी का हिस्सा बिजनेस जगत के लोग भी बने थे। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी की खुशी में अंबानी परिवार की तरफ से भी एक ग्रैंड पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में देशभर के दिग्गज लोग शामिल हुए थे।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी

रोहित शर्मा और रितिका ने शादी के तीन साल बाद 30 दिसंबर 2018 को एक बेटी को जन्म दिया था। जब रितिका ने अपनी बेटी समायरा को जन्म दिया था, तब रोहित शर्मा टीम इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे।

लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी नन्ही परी की खबर मिली, तो वह सब कुछ छोड़कर इंडिया आ गए थे। यहां पर आकर 6 जनवरी 2019 को रोहित शर्मा ने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी।

navneet