ये है टीवी इंडस्ट्री के 9 ऐसे सितारे, जिन्होंने छोटे शहरों से निकलकर बनाई अपनी अलग पहचान, आज जीते है आलीशान जिंदगी।

आप तो जानते ही होंगे कि मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां आए दिन लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे सितारें भी हैं, जो छोटे शहर से हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।
आज हम इस आर्टिकल में ऐसे 9 सितारें के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।
छोटे शहरों से आए टीवी के इन 9 सितारें, जिनके घर है बेहद आलीशान
1. श्वेता तिवारी
बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की बेहद फेमस और चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी मुंबई में अपने खुद के घर में रहती है। जिसकी कीमत तकरीबन 6 करोड रुपए है। वास्तव में श्वेता तिवारी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक छोटे से जिले प्रतापगढ से ताल्लुक रखती है।
2. कपिल शर्मा
बता दें कि मनोरंजन इंडस्ट्री में जाने-माने कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके कपिल शर्मा असल में पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखते है। लेकिन मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर बनाने के बाद कपिल शर्मा मुंबई में अपने तकरीबन 15 करोड के घर में रहते है।
3. संबुल तौकीर
बेहद पोपुलर सीरियल इमली में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सुंबुल तौकीर आज मुंबई के अंधेरी में खुद के घर में रहते है। जिसकी कीमत 2 करोड रुपये है। हालांकि वे मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले कटनी से ताल्लुक रखते है।
4. दिव्यंका त्रिपाठी दहिया
भोपाल के एक छोटे से ताल्लुक रखने वाली दिव्यंका त्रिपाठी आज टीवी इंडस्ट्री की एक सफल और मशहूर एक्ट्रेस बन चूकी है। आज दिव्यंका त्रिपाठी करीब 10 करोड रुपए के आलीशान घर में रहती है।
5. प्रियंका चहर चौधरी
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चहर चौधरी सफल अभिनेत्री की तौर पर अपनी पहचान रखती है। एक्ट्रेस मुंबई में खुद के तकरीबन 3.5 करोड़ रुपयों के आशियाने में रहती हैं| हालांकि, असल में प्रियंका राजस्थान की रहने वाली हैं।
6. शहीर शेख
बता दें कि शहीर शेख काश्मीर के एक छोटे से कस्बे से संबंध रखती है। आज वे एक बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं, और ऐसे में अभिनेता आज मुंबई में खुद के तकरीबन 6 करोड़ की कीमत वाले घर में रहते हैं।
7. शिवांगी जोशी
टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में कुछ किए काफी अहम पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज मुंबई में खुद के 7 करोड़ के फ्लैट में रहती हैं। हालांकि, असल में शिवांगी जोशी देहरादून की रहने वाली है।
8. रुबीना दिलाइक
टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक भी आज मुंबई में खुद का एक बेहद शानदार और आलिशान आशियाना बना चुके हैं। जिसकी कीमत तकरीबन 6 से 8 करोड रुपए बताई जाती है। हालांकि, वास्तव में रुबीना दिलाइक शिमला की रहने वाली है।
9. मुनमुन दत्ता
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले से ताल्लुक रखने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता आज छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता के किरदार को निभाते हुए खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अभी हाल ही में बीते साल 2021 में मुंबई में खुद के लिए एक बेहद शानदार और आलीशान घर भी खरीदा है।