ये है दुनिया के 5 ऐसे क्रिकेटर्स, जिनकी मौत गेंद लगने से हुई, लिस्ट में शामिल है भारत का ये बल्लेबाज।

ये है दुनिया के 5 ऐसे क्रिकेटर्स, जिनकी मौत गेंद लगने से हुई, लिस्ट में शामिल है भारत का ये बल्लेबाज।

आप तो जानते ही होंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल क्रिकेट ही है। क्रिकेट फैंस पूरी दुनियाभर में मौजूद है। ऐसे में क्रिकेटर्स फैंस के दिलों पर राज करते है। वहीं फैंस के मनोरंजन के लिए क्रिकेटर्स मैदान पर अच्छा खेल भी दिखाते है।

लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसी अनहोनी हो जाती है, जिसको याद करके आज भी दिल दुखता है। जैसे कि 2014 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर फिलिप ह्यूज की मौत पर क्रिकेट जगत के फैंस को शोक में डाल दिया था।

इस घटना ने कई सालों तक क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था। इस तरह की घटना आज ही नहीं बल्कि पहले से होती हुई आई है, जब क्रिकेटर्स को मैदान पर चोट के चलते जान गंवाई हो। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

1. Phillip Hughes

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ऑपनर फिलिप ह्यूज की मौत 27 नवंबर 2014 के दौरान गेंद लगने के कारण हुई थी। घरेलू मैच के दौरान सीन एबोट की बाउंसर गेंद उनके गर्दन के हिस्से पर लग गई।

 

जिसके बाद दिमाग में खून का बहाव रुक गया। वे बीच मैदान पर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

2. Richard Beaumont

बता दें कि रिचर्ड बैमोंट इंग्लैड के क्रिकेटर थे। जब वे काउंडी चैंपियनशिप का मैच खेल रहे थे। तब उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया था।

 

इस दौरान 33 साल के रिचर्ड बैमोंट हार्टअटैक को नहीं झेल पाए और उनकी मौत हो गई। चौंका देने वाली बात ये रही की जिस मैच में उनकी मौत हुई उस मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

3. Raman Lamba

रमन लाबां ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 32 वन-डे मैच खेले थे। उनकी मौत मैदान पर चोट लगने की वजह से हुई थी। बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ था।

 

गेंद लगने की वजह से रमन लांबा चोटिल हो गए। जिसके बाद वे तीन दिन कोमा में रहे। लेकिन फिर भी उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

4. Abdul Aziz

अब्दुल अजीज पाकिस्तान के खिलाडी थी। अब्दुल अजीज की मौत भी मैदान पर गेंद लगने के कारण हुई थी। मैच के दौरान गेंद उनके दिल के पास जा लगी थी।

 

वे जब बेटिंग कर रहे थे। तब ये दर्दनाक हादसा हुआ। जिसके बाद वे नीचे गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई।

5. Zulfiqar Bhatti

बता दें कि जुल्फिकर भट्टी पाकिस्तान के क्रिकेटर थे। उनकी मौत छाती पर गेंद लगने के कारण हुई थी।

 

जुल्फिकर भट्टी ने महज 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। इस युवा क्रिकेटर के निधन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में कई दिनों तक मातम पसरा हुआ था।

navneet