ये है बॉलीवुड के 7 सितारे, जिनके पास जवानी में थी खूब दौलत, लेकिन जीवन के अंतिम दौर में नहीं बची फूटी कोडी, दुनिया को कह गए अलविदा।

ये है बॉलीवुड के 7 सितारे, जिनके पास जवानी में थी खूब दौलत, लेकिन जीवन के अंतिम दौर में नहीं बची फूटी कोडी, दुनिया को कह गए अलविदा।

आप तो जानते ही होंगे कि बॉलीवुड में काफी लोग होते है, जो सफलता प्राप्त कर पाते है। कई बार देखा गया है कि जब कोई अभिनेता या अभिनेत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त कर लेता है तो वह उस चकाचौंध से भरी दुनिया में खुद को बहुत तेजी से ढाल लेता है।

लेकिन कहा जाता है कि ये चकाचौंध से भरी दुनिया जितनी तेजी से आती है, उतनी जल्दी चली भी जाती है। तो आज हम आप को इस आर्टिकल में कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे को बारे में बताएंगे जो कि जीवन के अंत में पूरी तरह से गरीब हो गए और दुनिया को अलविदा कह गए।

1. मीना कुमारी

बता दें कि मीना कुमारी ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनका अंतिम समय काफी मुश्किलों से भरा रहा। अस्पताल में उनका काफी लंबा इलाज चला, जिसके बाद वे कोमा में चली गई।

 

कोमा में दो दिन रहने के बाद 31 मार्च 1972 को उनकी मृत्यु हो गई। 38 साल की उम्र में मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे थे।

2. एके हंगल

एके हंगल एक जमाने में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रह चूके थे। फिल्म शोले में उनके अभिनय को लोगों द्रारा खूब पसंद किया गया था। उनके पास पैसे नहीं थे।

 

ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उनके इलाज के लिए 20 लाख रुपए देकर उनकी मदद भी की थी। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने गरीबी में दुनिया को अलविदा कह दिया।

3. भारत भूषण

बता दें कि भारत भूषण ने कालिदास, तानसेन, कबीर, मिर्जा गालिब और बैजू बावरा जैसे ऐतिहासिक किरदार निभाए थे, लेकिन निर्माता बनने के बाद उनके दिन खराब हो गए।

 

किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी फिल्मों को पहचान और सफलता नहीं मिली। फ्लॉप फिल्में होने के कारण वे कर्ज में डूब गए। आर्थिक तंगी के कारण भारत भूषण ने दुनिया को गरीबी में छोड दिया।

4. भगवान दादा

बता दें कि भगवान दादा फिल्म अलबेला के गाने शोला जो भडके के लिए मशहूर थे। भगवान दादा को शुरु से ही अभिनय में झुकाव था। मूक सिनेमा के दौर में उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

 

एक समय में उनके पास जुहू बीच के ठीक सामने 25 कमरों का बंगला था। उनके पास सात कारें भी थी। लेकिन असफल होने के बाद वे दादर में दो कमरे की चॉल में रहने लगे और गरीबी में मर गए।

5. विम्मी

विम्मी ने बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चखा, लेकिन उनका करियर भी जल्दी खत्म हो गया। उनकी पहली हमराज इतनी लोकप्रिय हुई कि उनको कई फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन उनका वैवाहिक जीवन काफी परेशानी भरा रहा, जिसके चलते वे नशे की बुरी लत में चली गई थी।

 

दरअसल विम्मी अपने पति को शादी के कुछ साल बाद छोडकर चली गई थी। जिसके बाद विम्मी को अकेलेपन की लत लग गई औऱ इसके चलते 22 अगस्त 1977 में उनको लीवर की समस्या हो गई।

6. गीता कपूर

आप को बता दें कि गीता कपूर ने पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लेकिन गीता का अंतिम समय काफी मुश्किल था। उनके अपने बच्चों ने उन पर ध्यान नहीं दिया।

 

गीता का कोरियोग्राफर बेटा उन्हें अस्पताल में छोडकर भाग गया था। गीता के इलाज का खर्च अशोक पंडित समेत अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने उठाया था। गीता ने उथल-पुथल में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

7. परवीन बाबी

आप को बता दें कि परबीन बाबी की जिंदगी के आखिरी दिन बेहद मुश्किल भरे रहे थे। 20 जनवरी 2005 को 55 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। हालांकि उनका शव दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में उनकी मृत्यु को दो दिन बाद 22 जनवरी 2005 को मिला था। उनका शव तीन दिन से घर में सड रहा था।

 

दरअसल वे सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीडित थी। यह एक अनुवांशिक बीमारी थी। इससे ठीक होने की संभावना ना के बराबर थी। इसके अलावा परवीन मधुमेह और गैंगरीन से भी पीडित थी। इस वजह से उनकी किडनी और शरीर के कई सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनकी मौत एक रहस्यमय बनकर रह गई थी।

navneet