ये है भारत के टॉप 10 हैंडसम क्रिकेटर, जिनकी वाइफ भी है खूबसूरती की बला, देखिए तस्वीरें!!

आप तो जानते ही होंगे कि कई क्रिकेट लवर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर के लाइफ स्टाइल को काफी कॉपी करते हैं। क्रिकेट लवर्स के दिलों में तो क्रिकेटर्स राज करते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर्स के दिलों पर कौन राज करता है।
आज हम आपको उन 10 महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो हमारे भारतीय क्रिकेटर्स के दिलों में न सिर्फ जगह बनाए हुए हैं बल्कि उनके इशारों पर काम भी करते हैं।
1. हरभजन सिंह और गीता बसरा
एक्ट्रेस गीता बसरा, जिनकी टीवी पर एक झलक देखकर हरभजन सिंह का दिल उन पर आ गया था। भज्जी की लव स्टोरी लंदन से शुरु हुई थी। भज्जी जिस दौरान क्रिकेट खेलने लंदन गए थे।
इसी दौरान उन्होंने गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा। तभी भज्जी गीता को अपना दिल दे बैठे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
2. महेन्द्रसिंह धोनी और साक्षी रावत
कूल कैप्टन कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अपनी युवा अवस्था हर किसी से कम बात किया करते थे, जैसा कि उनकी बायोपिक से मालूम चलता है। जो हमेशा अपने क्रिकेट स्ट्रेटजी के बारे में ही सोचते रहते हैं।
लेकिन साक्षी धोनी की एक अदा पर धोनी का दिल यूं आया तो सबको ऑटोग्राफ देने वाले माही ने उनका ऑटोग्राफ लिया और दोस्ती कर ली। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ औऱ शादी कर ली।
3. सुरेश रैना औऱ प्रियंका राज
सुरेश रैना के दिल पर प्रियंका चौधरी राज करती हैं। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका शादी से पहले नीदरलैंड्स के एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल थीं। सुरेश रैना और प्रियंका दोनों बचपन के दोस्त हैं।
दोनों ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ग्रेसिया है, जिसका जन्म 2016 में नीदरलैंड्स में हुआ था।
4. रोहित शर्मा औऱ रितिका सजदेह
बता दें कि टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और हिटमैन रोहित शर्मा की खूबसूरत पत्नी हैं रितिका। वह शादी से पहले एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। उनके पास कई क्रिकेटर्स की लिस्ट थी, जिनके काम वह देखती थीं।
इनमें से एक रोहित शर्मा भी थे। खेल समारोह और मैच में भी वह कई बार देखी गई थीं। यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ।
5. युवराज सिंह औऱ हेजल कीच
युवराज सिंह का दिल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पर आया और लेकिन ठहरा हेजल कीच पर आकर। हेजल कीच ने युवी को एक नहीं बल्कि पूरे 3 साल तक इग्नोर किया।
लेकिन 3 साल के बाद उन्होंने युवी के बारे में गहराई से सोचा। दोनों पहली बार कॉफी डेट पर मिले और बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। फिर दोनों को प्यार हुआ और शादी रचा ली।
6. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
बता दें कि स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। कार्तिक को पल्लीकल का प्यार भी प्यार में मिले धोखे की वजह से मिला।
बताया जाता है पहले कार्तिक का प्यार कोई और था लेकिन बाद में उनके बुरे दिनों में पल्लीकल ने उनका साथ दिया और दोनों में पहले दोस्ती हुई। दोस्ती बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ये भी क्रिकेट की दुनिया का काफी स्टायलिश कपल है।
7. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लेंगर
स्टुअर्ट बिन्नी पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनकी शादी पेशे से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मयंती लेंगर से हुई है, जो कई टूर्नामेंट्स को होस्ट कर चुकी हैं।
2012 में मयंती ने इंडियन क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ शादी कर ली थी। स्टुअर्ट पूर्व चयनकर्ता रोजर बिन्नी के बेटे हैं।
8. गौतम गंभीर औऱ नताशा जैन
बता दें कि गौतम गंभीर एक जाने-माने क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा जैन से शादी की है। क्रिकेट जगह में लोकप्रियता पाने के बाद भी गंभीर ने नताशा को अपने दिल से नहीं निकाला।
नताशा और गंभीर ही नहीं बल्कि इन दोनों के परिवारों में भी 30 से 32 साल पुरानी दोस्ती है। दोनों ही संपन्न परिवारों से ताल्लुख रखती हैं। दोनों ने 28 अक्टूबर 2011 में शादी की थी।
9. रोबिन उथप्पा औऱ शीतल
जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट लेवल पर टैनिस खेल चुकीं शीतल हमारे टीम इंडिया के क्रिकेटर रोबिन उत्थपा की पत्नी हैं।
2008 से दोनों रिलेशनशिप में आए थे और 2016 में दोनों ने क्रिश्चचन रीति रिवाज से शादी की।
10. मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय
बंगाल रणजी टीम के सदस्य मनोज तिवारी के दिल पर सुष्मिता रॉय राज करती हैं। दोनों की मुलाकात सात साल पहले एक साझा दोस्त के माध्यम से हुई थी और तब से ही दोनों के बीच लव के किस्से शुरु हो गए थे।
मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय एक दुसरे को बचपन से जानते है, दोनों के बचपन की दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई और दोनों ने 18 जुलाई 2013 को शादी कर ली।