माथे पर तिलक और कंधे पर लाल चुनरी, पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे सूर्यकुमार यादव!!

माथे पर तिलक और कंधे पर लाल चुनरी, पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे सूर्यकुमार यादव!!

आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सूर्या सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और लाल चुन्नी ओढ़ रखी थी। वहीं उनकी पत्नी देविशा लाल सूट में थी।

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सूर्या सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और लाल चुन्नी ओढ़ रखी थी। वहीं उनकी पत्नी देविशा लाल सूट में थीं।

 

तिरुपति बालाजी मंदिर में पत्नी देवीशा संग दर्शन कर मंदिर से बाहर निकलते समय कैमरे में कैद हुए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव।

स्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को दूसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया गया। क्योंकि सूर्यकुमार इस मुकाबले में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे।

 

वहीं अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेलना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव तिरुपति मंदिर में अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ दर्शन करने पहुंचे।

सूर्युकमार यादव ने पिछले ही महीने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी माथा टेका था। तब टीम इंडिया के उनके साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भी उनके साथ थे।

 

सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को अपने ट्वीटर पर कुछ तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ तिरुपति मंदिर में बाला जी के दर्शन के लिए पहुंचे।

इससे पहले भी सूर्यकुमार को और भी कई मंदिर जाते हुए देखा गया है। सूर्य शुरुआत से ही भगवान के प्रति आस्था रखते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने वाले सूर्य ने 8 रन बनाए। लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं किया।

navneet