चूड़ी बिंदी लगाकर ट्रेडिशनल कपड़ो में दिखी ऊर्फी जावेद, आप भी पहचान नहीं पाएंगे

चूड़ी बिंदी लगाकर ट्रेडिशनल कपड़ो में दिखी ऊर्फी जावेद, आप भी पहचान नहीं पाएंगे

हमेशा से ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाने वाली ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर जब कभी दिखाई देती है तो उनके कपड़ों की चर्चा हर तरफ रहती है। ऊर्फी जावेद आए दिन कभी ना कभी तो अपनी बिकनी वाली स्टाइल में दिखाई देती ही है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद का एक अलग ही लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जी हां दोस्तों ऊर्फी जावेद इन दिनों टीवी की ट्रेडिशनल बहू के रूप में दिखाई दे रही है। उन्हें देख कर पहली नजर में तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं क्योंकि लोगों को उर्फी हमेशा ग्लैमरस और हॉट लुक में ही दिखाई देती थी।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल होती ऊर्फी जावेद की ट्रेडिशनल लुक वाली तस्वीर है उस समय की है जब वे टीवी के मशहूर शो हमसफर में काम किया करती थी। इस शो में ऊर्फी जावेद संस्कारी बहु का किरदार निभा रही थी। इसीलिए उनकी ऐसी कुछ तस्वीरें दिखाई दी जिनमें वे माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ी पहने हुई दिख रही है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी पहन रखी है जो उन पर काफी जांच भी रही है। हालांकि लोगों को उनके इस लुक को देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि यह ऊर्फी जावेद है।

बता दे कि ऊर्फी जावेद को असली पहचान बिग बॉस ओटीटी की मदद से मिली थी। हालांकि बाद में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। साल 2016 से उन्होंने अपने टीवी सीरियल करियर की शुरुआत की जिसमें पहली बार उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया टीवी सीरियल में काम किया। इसके बाद उनका करियर आगे बढ़ता गया और उन्होंने चंद्र नंद‍िनी, मेरी दुर्गा, सात फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, जीजी मां, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की, ऐ मेरे हमसफर जैसे टीवी सीरियल में बहुत ही उम्दा किरदार निभाए।

बता दे कि इसी बीच टीवी सीरियल मेरी दुर्गा में काम करने के दौरान ऊर्फी जावेद की मुलाकात पारस कलावत से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता काफी लंबे समय तक नहीं चल पाया और केवल 9 महीने में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऊर्फी जावेद ने अपने इस रिश्ते के बारे में बताएं था कि उनका रिश्ता बिल्कुल ऑपोजिट अट्रैक्ट जैसा था। उर्फी ने बताया था कि पारस वेजिटेरियन थे और ऊर्फी नॉन वेजिटेरियन थी। इसके अलावा उर्फी को पार्टी अटेंड करना और क्लब में जाना पसंद था तो वहीं पारस भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहना पसंद करते थे। यही कारण है कि दोनों के विचार एक दूसरे से अपॉजिट थे और इसलिए दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

admin