जब कट बोलने पर इंटीमेट सीन में बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, इस हरकत पर फूट-फूटकर रोई थीं डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना अपने दौर के जाने माने सुपरस्टार थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था जिसमें अमर अकबर एंथनी, राजपूत और द बर्निंग ट्रेन जैसी मूवीज का नाम शामिल है। साल 1982 में एक्टर ने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने फिर से कमबैक किया। बॉलीवुड में वापसी करने के बाद विनोद खन्ना ने महेश भट्ट की 2 फिल्मों को साइन किया इसमें से एक मूवी का नाम प्रेम धर्म था। इस फिल्म में विनोद खन्ना के अपोजिट अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ ऐसा कुछ कर दिया कि सभी के होश उड़ गए थे।
दरअसल, एक दिन महेश भट्ट ने विनोद खन्ना से रात की शिफ्ट में फिल्म ‘प्रेम धर्म’ की शूटिंग कराने का सोचा। यह एक इंटीमेट बेड सीन था, जहां विनोद को सोने से पहले डिंपल को किस करना था और उन्हें गले लगाना था। फिल्म का ये सीन जब शूट होना शुरु हुआ तो विनोद खन्ना ने किस करना शुरु किया। महेश भट्ट ने जब कट कहा तो दूरी के कारण उनकी आवाज विनोद खन्ना तक नहीं पोहंची और वो डिंपल को किस करते रहे थे।
विनोद खन्ना का ये अवतार देख डिंपल कपाड़िया काफी डर गई थीं। इतना ही नहीं जैसे ही विनोद खन्ना को कट की आवाज सुनाई दी उन्होंने डिंपल को छोड़ दिया। इसके बाद एक्ट्रेस भागकर मेकअप रूम चली गई। डिंपल को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ ये क्या हो गया। बाद में महेश भट्ट ने विनोद खन्ना से इस बारे में बात की और उन्हें डिंपल कपाड़िया से माफी मांगने के लिए कहा।