विराट कोहली ने बयां किया अपना दर्द, बोले- जब बुरा टाइम चल रहा था, तब सिर्फ इस शख्स ने मुझसे की थी बात!!

आप तो जानते ही होंगे कि साल 2020-22 का सेशन विराट कोहली के लिए बहुत मुश्किलों भरा रहा। वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए रन बनाने में लगातार असफल रहे। इस कारण उन्होंने बीच में छुट्टी भी ली थी। जिसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ जोरदार शतक लगाकर वापसी की।
ऐसे में फिलहाल आरसीबी पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपने मुश्किल दौरे के बारे में बात की औऱ बताया कि उनके करीबी दोस्तों और परिवार के अलावा एकमात्र व्यक्ति, महेंद्र सिंह धोनी थे जो उस समय उनके साथ खड़े थे।
धोनी ने खुद किया था कोहली को फोन
कोहली ने पोडकास्ट के दौरान बताया कि, ‘इस पूरे दौर में अनुष्का उनके लिए सबसे बडी ताकात रहीं। क्योंकि वे पूरे समय उनके साथ थी। उन्होंने बहुत करीब से कौहली को देखा कि उन्होंने कैसा महसूस किया। इसके अलावा उनके बचपन के कोच और परिवार के बाद एकमात्र व्यक्ति वास्तव में उनके पास थे, वो थे महेन्द्रसिंह धोनी!!’
कोहली ने कहा कि, ‘नॉर्मल दिनों में अगर कोई धोनी को फोन करें वह शायद ही उठाएं। लेकिन एक समय वो था जब धोनी खुद विराट को फोन करते थे। धोनी ने उनसे कहा कि जब आपसे उम्मीद की जाती है कि आप मजबूत रहें औऱ एक मजबूत इंसान के रुप में नजर आएं तो अक्सर लोग पूछना भूल जाते है कि आप कैसे है?’
धोनी की बातों से मुझे मिली प्रेरणा – कोहली
कोहली ने कहा कि, ‘अगर वह उन्हें किसी दिन फोन करते है तो वह 99 प्रतिशत फोन नहीं उठाएंगे, क्योंकि वह फोन नहीं देखते है। इसलिए धोनी का उन्हें खुद से फोन करना बडी बात थी और ऐसा अब तक दो बार हो चूका है।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘धोनी के शब्दों ने उन्हें काफी प्रबावित किया, क्योंकि हमेंशा एक ऐसे व्यक्ति के रुप में देखा गया है, जो आत्मविश्वासी, मानसिक रुप से मजबूत है। लेकिन उस समय उन्हें ठीक होने के लिए कुछ कदम पीछे हटना पडा।’
ऐसे में विराट ने धोनी की सलाह मानी औऱ उन्होंने यह भी कहा कि धोनी खुद भी उस समय से गुजरे है, इसलिए वह जानते है कि एक व्यक्ति कैसा महसूस करता है।