सुबह 3 बजे उठकर 300 किमी का सफर, पिता के बलिदान ने बनाया क्रिकेटर, जानें अरशद खान की कहानी

सुबह 3 बजे उठकर 300 किमी का सफर, पिता के बलिदान ने बनाया क्रिकेटर, जानें अरशद खान की कहानी

बता दें कि आईपीएल 2023 के मुंबई और बैंगलौर मुकाबले में बैंगलौर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में फैल रही।

हालांकि डेब्यू मैच खेल रहे अरशद खान ने ऑलराउन्डर प्रदर्शन करके प्रभावित किया। अरशद खान ने 15 रन बनाए और साथ ही डूप्लेसिस का विकेट हासिल किया। अरशद खान थोडे महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की।

2022 की साल में मुंबई इंडियस ने टीम में दी थी जगह

बता दें कि अरशद खान को मुंबई इंडियस ने आईपीएल 2022 में ऑक्शन के समय 20 लाख की बेज प्राइस में खरीदा था। लेकिन वे चोट के कारण बाहर थे। उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियस में आए थे और धूम मचा दी थी।

लेकिन अरशद खान के लिए ये काफी दिल तोड देने वाला था। इसके बाद भी वे निराश नहीं हुए और अपने घर सिवनी लौटे। इसके बाद रिकवरी के साथ-साथ वे फ्री में बच्चों को क्रिकेट भी सिखाने लगे।

पिता ने पहचाना अरशद खान का हुनर

बता दें कि अरशद खान के पिता खुद क्रिकेट कॉच है। उन्होंने ही सबसे पहले अपने बेटे के टैंलेट को पहचाना था। पिता अशफाक ने बताया कि, ‘अरयसद जब 9 साल का था। वे अपने से बडी उम्र के बच्चों के साथ खेल रहा था औऱ बडे-बडे छक्के लगा रहा था। उसके कई सारे प्रॉफेशनल क्रिकेटर जैसे थे। तभी मैंने अपना मन बना लिया था कि इसे क्रिकेटर बनाना है।’

इसके बाद अरशद के पिता उसे कॉच अब्दुल कलाम के पास लेकर गए। कोच भी अरशद की बेटिंग देखकर दंग रह गए थे। 11 साल की उम्र में वो मध्य प्रदेश की अंडर-14 टीम में खेल रहा था।

शुरुआत में अरशद बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। लेकिन एक डिवीजन मैच में नई गेंद से उन्होंने बोलिंग की और यहीं से उनकी ऑलराउंडर बनने की शुरुआत हुई।

पिता के बलिदान के कारण बने क्रिकेटर

अरशद आज जिस मुकाम पर है, उसमें उनके पिता का रोल बेहद अहम है। मां आलिया ने बताया कि, ‘अरशद आज जहां भी है, अपने पिता के बलिदान और त्याग के कारण ही है। उसके पिता एक महीने में केवल 15 हजार रुपए कमाते थे। लेकिन अरशद को 16 हजार रुपए की क्रिकेट कीट खरीदकर दी थी।’

navneet