बचपन में था बैडमिंटन खेलने का शौक, आगे जाकर बन गए 360 डिग्री क्रिकेटर, जानिए सूर्यकुमार यादव के बारे में सबकुछ!!

बचपन में था बैडमिंटन खेलने का शौक, आगे जाकर बन गए 360 डिग्री क्रिकेटर, जानिए सूर्यकुमार यादव के बारे में सबकुछ!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारत के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से पिछले कई मुकाबलों में शानदार बेटिंग करकें लाखों लोगों का दिल जीता है। इस सब के बाद से ही सूर्यकुमार की हर तरफ चर्चा हो रही है औऱ लोग उनके दीवाने हो गए है।

काफी क्रिकेट प्रशंशक सूर्यकुमार यादव के शिक्षा, घर, परिवार समेत और उनसे जूडी कई जानकारियों को हासिल करने के लिए उतावले रहते है, तो आइए इस जानकारी को हम विस्तार से आपको बताते है।

 

आखिर कहां किस औऱ किस जगह जन्म हुआ सूर्यकुमार यादव?

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। एक छोटे से मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे सूर्यकुमार को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन का शौक था। हालांकि सूर्यकुमार ने आगे चलकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी रुचि रखी।

 

शुरुआत की पढाई यहां से की सूर्यकुमार ने

आप को बता दें कि सूर्यकुमार ने शुरुआती शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मुंबई में पूरी हुई और आगे की पढाई के लिए सूर्यकुमार ने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से वाणिज्य में बीकॉम की डिग्री को हासिल किया। उन्होंने स्कूल के समय से ही स्कूली टीम में क्रिकेट खेलना प्रारंभ कर दिया था।

कौन-कौन शामिल है सूर्यकुमार यादव के परिवार में?

आप को बता दें कि सूर्यकुमार की माता का नाम स्वप्ना यादव है और उनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है। उनके पिता बीआरएसी में इंजीनियर रहे है। उनकी माता हाउसवाइफ है। सूर्यकुमार यादव अपने माता-पिता की अकेली संतान है।

 

सूर्यकुमार यादव को टैटू बनवाने का काफी शौक है। उन्होंने अपने शरीर के अधिकत्तर हिस्सों पर टैटू करवा रखा है। एक हाथ के ऊपर उन्होंने अपने माता-पिता के चित्र का भी टैटू बनवा रखा है।

कब और किसके साथ हुई सूर्यकुमार की शादी?

आप को बता दें कि सूर्यकुमार की शादी 7 जुलाई 2016 को हो चूकी है। उनकी पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है, जो कि एक डांस कोच है। सूर्यकुमार औऱ देविशा की मुलाकात पहली बार 2012 में हुई थी और देविशा का डांस देखकर सूर्यकुमार आकर्षित हो गए थे।

 

देविशा भी सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से प्रभावित हुई थी और ये दोनों आर ए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में मिले थे औऱ 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

navneet