जब अपने ही कोच की बेटी से प्यार हो गया था सुनील छेत्री को, 13 साल बाद की शादी, जानिए सुनील छेत्री की प्रेमकहानी!!

आप को बता दें कि भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इतिहास रच दिया है। छेत्री सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए है।
सुनील छेत्री के आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं. जबकि ओवरऑल गोल करने में छेत्री दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी है।
आज हम आप को इस आर्टिकल में सुनील छेत्री की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है, तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।
सुनील छेत्री की प्रेम कहानी
बता दें कि जब सुनील 18 साल के थे, तब पहली बार उनकी मुलाकात उनकी प्रेमिका सोनम से हुई थी। उस वक्त वो सिर्फ 15 साल की थी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में सुनील छेत्री ने अपनी लव स्टोरी बताई थी। सोनम ने सुनील छेत्री का नंबर अपने पिता के फोन से चुराया था।
सोनम ने सुनील को मैसेज किया कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना चाहती हूं। जब सुनील छेत्री ने सोनम से मुलाकात की और कहा कि तुम बच्ची हो, पढ़ाई पर ध्यान दो।
जब सुनील को पता चली सोनम की सच्चाई
इत्तेफाक से सुनील छेत्री के सोनम की सच्चाई पता चली तो वो घबरा गए। दरअसल सुनील के कोच सुब्रत भट्टाचार्य का फोन काम नहीं कर रहा था. सुनील उनके फोन को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान कोच की बेटी का फोन आ गया।
सुनील को वो नंबर जाना-पहचाना लगा और जब उन्होंने अपने दिमाग पर जो डाला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये नंबर सोनम का था। सुनील ने फौरन सोनम को फोन किया तब पता चला कि सोनम सुनील छेत्री के कोच की बेटी है।
सुनील ने डर से कर दी बात बंध
सुनील छेत्री डर गए कि अगर कोच को पता चल जाएगा कि वो उनकी बेटी से इश्क लड़ा रहा है तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। सुनील ने तय किया अब सोनम से बात नहीं करेंगे। लेकिन कुछ महीने बाद फिर से दोनों बात करने लगे। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे और कोच को भनक तक नहीं लगने दी।
जब सुनील ने की सोनम के पिता से बात
दोनों के रिश्तों के 13 साल बीत चुके थे और सुनील छेत्री मशहूर हो गए थे.। एक दिन सुनील छेत्री कोच के घर गए और उनकी बेटी का हाथ मांगा। सुनील छेत्री ने कहा कि सर, मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं और मुझे विश्वास है कि वो भी मुझे प्यार करती है। इसपर कोच ने कहा कि हां, ठीक है और चले गए। इसके बाद साल 2017 में दोनों की शादी हो गई।