आखिर कौन है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड, जिसके लिए उर्वशी रौतेला तक को किया ऋषभ पंत ने ब्लॉक!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। उत्तराखंड जाते वक्त रास्ते में दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत अस्पताल में है। फिलहाल उनकी लिगामेंट की सर्जरी सफल हुई है।
ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने के क्रिकेट फैन्स औऱ पूरा देश कामना कर रहा है। इस दौरान कई सारे वर्तमान क्रिकेटर या पूर्व खिलाडीयों ने पंत के हालचाल जानना चाहा। वहीं कई क्रिकेटर्स उनसे मिलने अस्पताल भी गए।
हालांकि इस सब के बीच पंत की कथित गर्लफ्रेंड ईशा नेगी कहीं भी दिखाई नहीं दी। वहीं इसके अलावा उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट नहीं किया।
ईशा नेगी है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड
बता दें कि भारतीय विकेटकीप बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी है। ईशा नेगी देहरादून की रहने वाली है। वे पेशे से एक व्यवसायी और इंटीरियर डिजाइनर है। वे दिखने में काफी ज्यादा खूबसुरत है।
जानकारी के लिए बता दें कि ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस द्रारा उनके शेयर किए फोटोज खूब पसंद करते है। इंस्टाग्राम पर उनके फोटोज देखकर मालूम पडता है कि वह किसी भी मॉडल से कम नहीं है।
ऋषभ पंत की प्रेमिका ईशा नेगी ने देहरादून के जीसस एंड मैरी से स्कूलिंग और नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढाई की है। ईशा नेगी लंबे समय से ऋषभ पंत के साथ रिलेशन में है।
साल 2020 की शुरुआत के दौरान ऋषभ पंत ने ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस दौरान पंत ने खुलकर अपने इश्क का इजहार किया था।
बता दें कि साल 2019 में ऋषभ पंत औऱ ऊर्वशी रौतेला को जुहू के एस्टेला हॉटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद उर्वशी और पंत दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
लेकिन कुछ दिनों बाद खबर आई कि उर्वशी और पंत दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। खबरें ये भी आई कि उर्वशी को ऋषभ ने व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया। हाल में ही ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच सोशल मीडिया पर भी विवाद हो गया था। अब ईशा नेगी पंत की गर्लफ्रेंड है।