क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली लडकी कौन है, जानिए उसके बारे में विस्तार से!!

आप को बता दें कि मुंबई में सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की एक लडकी के साथ हाथापाई हो गई। जैसे ही ये खबर वायरल हुई, वैसे ही हंगामा मच गया। काफी विवाद के बाद उस लडकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यूट्यूब और ब्लॉगर सपना गिल को अब कॉर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी औऱ गिरफ्तारियां होनी बाकी है। वहीं आरोपी की और से फिलहाल कोई भी क्रोस एफआरआई नहीं कराई गई है।
जानकारी के लिए बता दें पुलिस ने इस मामले में बताया है कि ओशिवरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें 7 लोगों के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने पहले कार में तोडफोड की। उसके बाद मामले को रफादफा करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग भी की गई थी।
सपना गिल और उसके साथी ने आरोप लगाया कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की, फिर बेसबॉल बैट से हमला किया। जबकि शॉ के दोस्त का आरोप था कि पूरा विवाद सेल्फी लेने से मना करने के बाद हुआ।
आप को बता दें कि सपना गिल सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस है। सपना ने भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन औऱ दिनेश लाल यादव जैसे इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।