आखिर 13 साल की उम्र में क्यों आत्महत्या करना चाहते थे सुरेश रैना, जानिए सुरेश रैना के बचपन से लेकर अब तक का सफर!!

आखिर 13 साल की उम्र में क्यों आत्महत्या करना चाहते थे सुरेश रैना, जानिए सुरेश रैना के बचपन से लेकर अब तक का सफर!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं है। लोग क्रिकेट और क्रिकेट के खिलाडीयों पर ढेर सारा प्यार बरसाते रहते है।

टीम इंडिया के सभी खिलाडीयों पर फैन्स जान लुटाते है, लेकिन जब बात पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की आती है तो दर्शकों का प्यार उनके लिए कई गुना बढ जाता है।

बचपन में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को अपनी जिंदगी में काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पडा था। वे छोटी सी उम्र में होस्टल में रहते थे। वहां उन्हें खाने की और रहने की दिक्कतों का सामना करना पडा था।

 

जानिए सुरेश रैना के बारे में कुछ खास बातें

1. आप को बता दें कि सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को युपी के मुरादनगर में हुआ था। सुरेश रैना की मां उनके पिता की दूसरी पत्नी है। रैना के पिता सेना में थे। रैना का निकनैम सोनु है।

2. सुरेश रैना उनके पिता की पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। उनके पिता नौकरी पर रहते थे और रैना छोटी उम्र से ही होस्टल में रहने लगे थे।

3. सुरेश रैना को अपने माता-पिता वो प्यार नहीं मिला जो कि एक बच्चे को मां-बाप के साथ रहकर मिलता है। उनके पिता बाहर रहते थे वहीं मां के साथ वे ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते थे।

 

4. हॉस्टल में सुरेशा रैना के साथ मजाक मस्ती ज्यादा होती थी। लडके उन्हें इस हद तक परेशान करते थे कि एक बार उनके मन में आत्महत्या करने का भी ख्याल आ गया था। तब उनकी उम्र महज 13 साल की थी।

5. सुरेशा रैना का कहना है कि वे बस उनके परिजन औऱ पत्नी को खुश देखना चाहते है, उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

6. बता दें कि अप्रैल 2015 में सुरेश रैना ने आईटी प्रोफेशनल प्रियंका चौधरी से शादी कर ली।

 

7. सुरेश रैना की पत्‍नी एम्स्टर्डम में एक बैंक में काम करती हैं।

8. सुरेश रैना का कहना है कि शादी के बाद मेरी जिंदगी में स्थिरता और जिम्मेदारी आई. शादी के बाद मैं अपने भविष्य के बारे में सोचने लगा। कॉन्ट्रैक्ट अच्छे से पढ़ने लगा। पहले बस जाते थे और खेल आते थे।

9. सुरेश रैना 12वें ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू में ही टेस्ट सेंचूरी बनाई है। रैना ने अपना पहला टेस्ट मैच युवराज सिंह के चोट लगने की वजह से उनकी जगह श्रीलंका में खेला था।

 

10. आप को बता दें कि सुरैश रैना भारत के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट के हर एक फॉरमेट(टेस्ट, वन-डे, टी-20) में सेंचूरी लगाई है।

11. सुरेश रैना दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जो कम उम्र में भारतीय टीम के कप्तान बने।

12. सुरेश रैना इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

 

13. आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले सुरेश रैना भारत में पहले और विश्व में दूसरे क्रिकेटर हैं।

14. सुरेश रैना विश्व में तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी-20 में सेंचूरी लगाई है।

15. सुरेश रैना लखनऊ स्पोर्टस होस्टल में रहते हुए डायरी लिखते थे। रैना ने एक लेख में लिखा है कि एक बार वह डायरी मेरी मम्मी के हाथ लग गई। मम्मी वह डायरी पढ़कर रोने लगी, क्योंकि उसमें उन मुश्किलों का जिक्र था, जो मैं होस्टल में रहते हुए सहन कर रहा था।

16. सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका को बचपन से जानते थे, लेकिन बीच में दोनों का संपर्क टूट गया। उसके बाद साल 2008 में दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच मिनट के लिए मिले थे।

navneet