रिंकू सिंह के साथ एक ही फर्स्ट क्लास टीम में खेलते हैं यश दयाल, जानिए कौन है पांच छक्के खाने वाला गेंदबाज़, देखिए तस्वीरें!!

आप को बता दें कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ यश दयाल और केकेआर के रिंकू सिंह डोमेस्टिक क्रिकेट में यूपी की ओर से खेलते हैं। दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ यश दयाल एक ओवर में पांच छक्के खाने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गुजरात और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी ओवर में पांच छक्के लगा दिए थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश दयाल और रिंकू सिंह डोमेस्टिक क्रिकेट में एक ही टीम यानी उत्तर प्रदेश से खेलते हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों आईपीएल से पहले ही एक दूसरे को बखूबी जानते हैं।
यश दयाल बांए हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। यश को गुजरात टाइटंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 3.2 करोड़ रूपए की कीमत देकर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2022 के 9 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे।
यश बांए हाथ के पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान को अपना आयडल मानते हैं। बता दें कि पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज़ के लिए यश ही टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के चलते वो अपना डेब्यू नहीं कर पाए थे।
एक ओवर में पांच छक्के लगने के बाद यश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यश अब तक अपने करियर में कुल 12 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें गेंदबाज़ी कराते हुए उन्होंने 35.55 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.29 की रही।
घरेलू क्रिकेट में यश अब तक कुल 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले चुके हैं, जिसमें गेंदबाज़ी कराते हुए उन्होंने 29.62 की औसत से 58 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट-ए के 14 मैचों में 23 और टी20 के कुल 33 मैचों में 29 विकेट अपने नाम किए हैं।