70 करोड़ का है युवराज सिंह का मुंबई वाला घर, घर की खूबसूरत तस्वीरें!!

70 करोड़ का है युवराज सिंह का मुंबई वाला घर, घर की खूबसूरत तस्वीरें!!

जिस तरह से युवराज सिंह अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए पुरे विश्वभर में जाने जाते है, उसी तरह वे गगनचुंबी इमारतों में रहते है।

आप को बता दें कि युवराज सिंह का मुंबई वाला घर 29वें मंजिल पर है। आज हम इस आर्टिकल में उनके घर के बारे में आपको विस्तृत जानकारी दे रहे है।

 

आप को जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा युवराज सिंह के पडोसी है। युवराज सिंह का 16000 स्क्वायर फीट का घर मुंबई में वर्ली स्थित ओमकार टावर्स के 29वें फ्लॉर पर स्थित है। वहीं इसी टॉवर में 35वें फ्लॉर पर ‘विरुष्का’ भी आशियाना है।

 

युवराज सिंह ने ये अपार्टमेंट 2013 में करीब 64 करोड रुपए में खरीदा था। जिसकी कीमत अब निश्चित ही 70 करोड के पार होगी।

 

युवराज सिंह के घर में शानदार लिविंग रूम, वर्ल्ड क्लास मोनोक्रोम किचन और शानदार फर्नीचर के कमरे हैं। इसके अलावा उनके घर में ब्राउन, क्रीम और व्हाइट कलर के शेड्स हैं। इसके अलावा कई पेंटिंग्स भी उनके घर में मौजूद हैं जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं।

 

इसके अलावा युवराज सिंह ने अपने अपार्टमेंट में एक गेमिंग जोन भी बना रखा है, वह गेम खेलते हैं। रूम का मुख्य आकर्षण है एक शेल्फ जिसमें भारतीय क्रिकेटर के सभी अवॉर्ड्स रखे हुए हैं।

 

युवराज सिंह के घर की सबसे बड़ी खासियत वहां से दिखने वाले नजारे है। युवराज और हेजल कीच 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके अपार्टमेंट से अरब सागर का बेहतरीन नजारा दिखाई देता है।

navneet