युजवेंद्र चहल औऱ धनश्री के बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी, देखिए तस्वीरें!!

आप तो जानते ही होंगे कि युजवेंद्र चहल भारत के क्रिकेटर है, जो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए जाने जाते है। वे वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए औऱ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है। वह टी20 में छह विकेट लेने वाले इतिहास के केवल दो खिलाडीयों में से एक है।
आप को बता दें कि युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को भारत के हरियाणा के एक शहर जींद में हुआ था। उन्हें काफी छोटी उम्र से शतरंज खेलना काफी पसंद था। उन्होंने विभिन्न जूनियर स्तरों पर प्रतिस्पर्धा की है।
वे एक बच्चे के रुप में काफी पतले थे और कभी-कभी अपने पतलेपन के कारण खुद को ‘हड्डी’ कहते थे। उनके पिता एक वकील है, वहीं उनकी मां एक गृहिणी है। उनकी दो बडी बहनें है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में रहती है।
युजवेंद्र चहल ने जींद की डीएवीसी पब्लिक स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की। उन्हें क्रिकेट और शतरंज खेलना काफी पसंद था। इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही ऐसा करना शुरु कर दिया था।
2006 में अपने सबसे खराब पेशेवर वर्ष के दौरान चहल की शतरंज के खेल के लिए धन सूख गया। उन्हें काफी सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड रहा था, क्योंकि उनके शतरंज के शौक से उन्हें हर साल काफी सारा धन खर्च करना पडता था।
जिसके बाद उन्होंने शतरंज छोडकर अपना ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित करने का फैंसला किया औऱ कडी मेहनत की। 2011 में चहल को आईपीएल में मुंबई इंडियस ने खरीदा था। उस सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने मौका मिला था। इसके वाबजूद चहल ने हार नहीं मानी।
जिसके कारण उन्हें चैंपियन लीग टी20 में अपनी टीम मुंबई के लिए सभी मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह से काफी कुछ सीखा।
कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि युजवेंद्र चहल भारतीय अभिनेत्री औऱ मॉडल तनिष्का कपूर को डेट कर रहे है। लेकिन 8 अगस्त 2020 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा, जो कि एक यूट्यूबर है, उनसे सगाई कर ली और 22 दिसंबर 2020 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।